प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने मनाया शिवपाल यादव का जन्मदिन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी-कस्वे में रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 64 वां जन्म दिवस बसंत पंचमी के शुभ अबसर पर बड़े सादगी के साथ मनाया गया।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव किशनलाल यादव और शिवपाल के समर्थकों द्वारा यश कृष्णा पैलेस फतेहगंज पश्चिमी मे केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव के स्वास्थ्य,दीर्घजीवन के साथ उनके भावी जीवन में सफलता के लिए कार्यकर्ताओ ने प्रार्थना की।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव किशनलाल यादव ने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुऐ कहा कि देश की जनता परिवर्तन चाह रही है,हम सब को साथ आना होगा, कंधे-से-कंधा मिलाकर व्यवस्था व सत्ता बदलनी होगी।कार्यक्रम में नोनीराम मौर्य,निजाम अहमद,गोपेश यादव,यश यादव,रविंद्र सिंह यादव,महिपाल सिंह यादव,लेखराज यादव संजीव यादव,साकिर सभासद,दीनानाथ आदि लोग लोगों ने एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *