आजमगढ़- आजमगढ़ के राहुल प्रेक्षा गृह में महिला सशक्तिकरण की चुनौतियां व युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुँची प्रख्यात फ़िल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा कि भारत एक साथ कई सदियों को जीता है एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात होती है वहीं दूसरी तरफ ज्यादतियां भी होती जा रही हैं। इसलिए सर्टेनिटी ऑफ़ पनिशमेंट जरुरी है न कि सिवियरिटी ऑफ़ पनिशमेंट। फांसी की सजा से कुछ नहीं होगा। राहुल प्रेक्षागृह में श्री रामानन्द सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा आजमगढ़ के रजत जयन्ती वर्ष महिला सशक्तिकरण विषय पर दो दिवसीय परिसंवाद कार्यक्रम में समाज में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर लोगों ने अपने अपने विचार रखे। पुस्तकालय की निदेशक हिना देसाई ने कहा कि महिलाओं को बराबरी का दर्ज़ा दिलाने के लिए संस्था की तरफ से काफी कार्य किया जा रहा है। संविधान ने चाहे शहर या गाँव सभी लोगों को महिलाओं को बराबरी का दर्ज़ा दिया है। वहीं यह भी कहा कि महिलाओं से संबंधित क़ानून का पालन कराना जरुरी है। इस दौरान पूर्व डीजीपी विभूति नारायण राय, रुपरेखा वर्मा समेत अन्य लोग रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के हुनर का प्रदर्शन किया गया और कई स्टाल व रंगोलियाँ बनायी गयीं थी।
रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़