आजमगढ़ – बुधवार को जिले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश के परिवहन मंत्री का आगमन हो रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 डा0 दिनेश शर्मा का दिनांक 31 अक्टूबर 2018 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 12.40 बजे हेलीपैड, बी0एच0यू0 वाराणसी से प्रस्थान कर 13.10 बजे हेलीपैड पुलिस लाईन आजमगढ़ में प्रस्थान होगा। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री 13.15 बजे से 13.30 बजे तक माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेगे तथा 13.35 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर वन मंत्री उ0प्र0 शासन दारा सिंह चौहान के आवास ग्राम-गेलवारा, थाना सिधारी पर 13.50 बजे आगमन करेगे। तत्पश्चात 14.30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 14.45 बजे हेलीपैड, पुलिस लाईन आजमगढ़ में आगमन करेगे तत्पश्चात 14.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगे।
वहीँ बुधवार को ही राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन, प्रोटोकाल एवं ऊर्जा (एमओएस) विभाग उ0प्र0 स्वतंत्रदेव सिंह जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 9.30 बजे सर्किट हाउस से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान कर वन मंत्री उ0प्र0 शासन दारा सिंह चौहान के आवास ग्राम-गेलवारा, ब्लाक पल्हनी, थाना सिधारी पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु 9.50 बजे आगमन होगा। तत्पश्चात 10.30 बजे स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान कर 11.00 बजे नेहरू हाल आजमगढ़ में मंत्री जी भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 143 वीं जयन्ती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगे तथा 12.30 बजे स्टाफ कार द्वारा अम्बेडकर नगर के लिए प्रस्थान करेगे।
रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़