Breaking News

पालीथीन की रोकथाम को चलाया विशेष अभियान

गौतम बुद्ध नगर – डीएम बीएन सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा गुंजा सिंह के द्वारा पॉलिथीन की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान। जन सामान्य से मांगी गई फीडबैक।

जानकारी के अनुसार आज ज़िलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशानुसर सिटी मजिस्ट्रेट गुंजा सिंह की अगुवायी में प्राधिकरण व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ ग्रेटर नॉएडा के तुग़लपुर मार्केट में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री की जाँच हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभा 1.0 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री ज़ब्त की गयी व 27000 का जुर्माना आरोपित किया गया है। अभियान के दौरान सभी को यह भी सूचित किया गया कि यदि किसी की जानकारी में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री बनाने वाली कोई ईकाई या थोक विक्रेता हों तो उनकी सूचना गुप्त रूप से सम्बंधित अधिकारियों को दी जा सकती है। साथ ही तुग़लपुर मार्केट व आस पास के दुकानदारो व विक्रेताओं को अन्य लोगों को भी प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री ना प्रयोग व क्रय किए जाने के सम्बंध में जानकारी देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *