राजस्थान/पिपलीया कलां| गांव में सेवा भारती इकाई के तत्वावधान में सामुहिक 108 कन्याओ का पूजन कार्यक्रम किया गया। सेवा भारती द्वारा गाँव में दो संस्कार केन्द्रो की सेवाबस्तियो की बालिकाओं का पूजन किया गया।कार्यक्रम में 13 यजमानों ने सपत्नीक 108 कन्याओं का मंत्रोच्चार के साथ सामुहिक पूजन किया। इस अवसर पर बङी संख्या में गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । सभी ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। सेवा भारती के जिला मंत्री जयकुमार ने सेवा भारती के उद्देश्य व कार्यो की जानकारी सभी आगन्तुक महानुभावों को दी।सेवा भारती के विभाग मंत्री पारस लखारा ,सेवा भारती स्थानीय इकाई अध्यक्ष घनश्याम मेवाड़ा,उपाध्यक्ष दीपक वैष्णव,कोषाध्यक्ष मुकेश सोनी, मंत्री कानदास सहविभाग कार्यवाह मुकेश सुथार सहित सभी कार्यकर्ताओ पूर्ण मनोयोग से सहयोग दिया।
पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी
दुर्गाष्टमी दिवस पर 108 कन्याओं का सामुहिक कन्यापूजन कार्यक्रम
