चाँदसराय में महिला कांग्रेस का धूमधाम से मनाया गया 35 वां स्थापना दिवस

बिहार:(हजीपुर)वैशाली जिले के महुआ प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पकड़ी पंचायत के चाँदसराय गांव में महिला कांग्रेस का 35 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।स्थापना दिवस के मौके पर सैकड़ों कांग्रेसी महिलाओं और नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के द्वारा नए झंडे का लोकार्पण किया गया।स्थापना दिवस समारोह मकी अध्यक्षता फतहपुर पकड़ी पंचायत की पूर्व मुखिया सह महुआ प्रखंड कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी इंदुबाला और संचालन कांग्रेस के प्रदेश सचिब संजय मिश्रा ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सह प्रवक्ता प्रतिमा कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटि के आहवान पर गांव में जाकर स्थापना दिवस मनाया जाय साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने और उन सबो को शक्ति एप्प से जोड़ने का अभियान आज से गाँव गाँव जाकर चलाया जाएगा और कांग्रेस के हाथों को भी मजबूत करने के लिए अभी से ही कमर कस लेना है।साथ ही प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रही अत्याचार की जमकर निंदा की और महिलाओं को भी सशक्त बनने का भी आह्वान किया।इस मौके पर कांग्रेस के वैशाली जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय, पूर्व प्रत्याशी राघोपुर उपेंद्र यादव, बिनोद कुमार सिंह, मुकेश रंजन उर्फ पप्पू जी, अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, आदि ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर रामजानकी शर्मा,उषा देवी, जानकी देवी,रूना देवी, मुन्नी देवी चिंता देवी, कांग्रेस नेत्री दुर्गा देवी, आमोद सोनी, अमित कुमार, सुजीत मिश्र आदि के साथ साथ सैंकड़ों की संख्या में महिला और पुरूष इस समारोह में उपस्थित थे।
-नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *