विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा

कटिहार/बिहार- बरारी प्रखंड अन्तर्गत मोहना चांदपुर पंचायत के लोगों ने विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को बताया की उनके पंचायत में बाढ़ का पानी घुस आया है, जानकारी मिलते ही पार्षद ने उस क्षेत्र का दौरा किया। मोहना चांदपुर पंचायत के कुछ गाँव में बाढ़ का पानी आ जाने से वहाँ के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने वहीँ से सम्बंधित विभाग को फोन पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। आपदा सचिव से फोन पर बात कर जल्द से जल्द वहाँ के ग्रामीणों को राहत सामग्री पहुंचाने की आग्रह किया। अशोक अग्रवाल ने अपनी ओर से भी अपने टीम को निर्देश दिया की उस क्षेत्र में राहत सामग्री पहुचने का काम करे। विधान पार्षद के गांव मे आने से खुशीयों का माहौल बना। विधान पार्षद अपनी ओर से हर सम्भव मदद का करने की कोशिश की और आगे भी करने का आश्वासन दिया।

अजय कुमार प्रसाद, कटिहार, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *