झांसी – उ.प्र मा.शिक्षक संघ चेतनारायण के प्रान्तीय आव्हान पर जनपद इकाई द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना जिलाध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह की अध्यक्षता में दिया। धरने के प्रारम्भ में जिलामंत्री सर्वेश कुमार त्रिपाठी ने शासन से आर-पार की लड़ाई के लिए शिक्षको को मानसिक रूप से तैयार रहने के लिए कहा मण्डल अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पुरानी पेंशन सरकार से लेकर ही रहेगे। इसके लिये चाहे हम बस को विधान सभा ही क्यो न घेरनी पड़े।
प्रदेशीय उपाध्यक्ष गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया है कि समान कार्य पर समान वेतन का उल्लेख व पालन लोकतंत्र की व्यवस्था है। जबकि वित्तीविहीन शिक्षको को इसका लाभ नहीं है। महिला जिलाध्यक्ष ममता श्रीवास ने कहा कि चिकित्सीय सुविधा को हर विभाग में दिया जायें। वरिष्ठ संगठन अध्यक्ष सदस्य नृपत कुमार सोलंकी पूर्व जिला मंत्री डॉ. अरविन्द यादव ने धारा 21 (छः) में वर्णित समस्त लाभ यथाशीघ्र विषय विशेषज्ञो को प्रदान कर वर्षो से लम्बित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है। सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी अखिलेश पिपरैया व संगम सिंह ने कहा शिक्षक व प्रधानाचार्यो का पूरा वेतन कोषागार से प्राप्त हो लेकिन शासन उनका विनियमितीकरण नहीं कर रहा है, यही हाल 1989 से राजकीय व माध्यमिक विद्यालयो में कार्यरत व्यवसायिक शिक्षको व कम्प्यूटर शिक्षको का है। वक्ताओं मे विधायक प्रतिनिधि कमलेश द्विवेदी, संजीव वर्मा, आर.उपाध्याय, मण्डलीय जालौन विनोद अहिरवार, रहे।
इस मौके पर रवीश त्रिपाठी, महेश तिवारी, कुंवर सत्येन्द्र पाल, प्रद्युम्न दुबे, शीलेन्द्र वर्मा, अनिल भारती, महेन्द्र भारती, संजय शर्मा, देवेन्द्र पटेल, प्रदीप गुप्ता, राजेश खरे, ओमप्रकाश दांगी, लाखन सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, अनिल जयसवाल, संतोष मिश्र, नंदनी माहौर, माला, महेश तिवारी, अनुराग दुबे, चन्द्रभूषण पाण्डे आदि मौजूद रहे।संचालन जिलामंत्र सर्वेश कुमार त्रिपाठी व आभार जिलाध्यक्ष दिवाकर विक्रम सिंह ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)