छतरिया महादेव मठ के महंत भागवत गिरी का आज देवलोकगमन: क्षेत्र में शोक की लहर

सादड़ी/पाली/राजस्थान – छतरिया महादेव मठ के मठाधीश महंत भगवतगिरी महाराज आज देवलोग गमन कर गए,आश्रम के मंहत श्री 1008 भगवत गिरी महाराज करीबन 100 सालो से अधिक उम्र के स्वास्थ्य थे।

मंहत का कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नही था, कल रात को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भर्ती करवाया गया परन्तु वहा से पाली रेफर किये गए।
आज सुबह अस्पताल में महंत भगवतगिरी देवलोक गमन कर गए, महंत भगवतगिरी की समाधी साधु सन्तो व भक्त जनों द्वारा आज दोपहर बाद दी जाएँगी।

उल्लेखनीय है कि जिले के सादड़ी कस्बे में देसूरी रोड पशु चिकित्सालय के सामने महादेव की पुरानी छतरियों के साथ प्राचीन दर्शनीय स्थल है।
महंत भगवतगिरी महाराज सालो से वहा के मठाधीश के दायत्व को पूरी निष्ठा से निर्वाह कर रहे थे।

महंत भागवत गिरी की कल देर रात तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया,
जहा महंत ने पाली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
महाराज के देवलोग गमन पर क्षेत्र गमगीन माहौल में डूब गया,
महंत के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है,
नगर में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
दूर दराज से भक्तगण अंतिम दर्शन करने के लिए आश्रम में आ रहे है।

*दिनेश लूणिया,पाली- राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *