बरेली। निजी कॉलेज में कार्यरत शिक्षिका के खुदकुशी करने के मामले में उसकी मां ने पति समेत पांच आरोपियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाहजहांपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी रामवीर की बेटी 24 वर्षीय निक्की सिंह की शादी करीब छह साल पहले सीबीगंज के खलीलपुर निवासी नवल सिंह के साथ हुई थी। निक्की अटामांडा स्थित एक निजी कॉलेज में शिक्षिका थीं और 19 नवंबर को ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में निक्की की मां किरन सिंह ने थाना सीबीगंज में उसके पति नवल सिंह, सास प्रेमवती, ससुर सुमन सिंह, देवर तनुज और देवरानी अंजू पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शादी में 15-16 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। पांच लाख रुपये और कार दिलाने की डिमांड की जाती थी। बाद में वे लोग उनका मकान अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा। जब मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया।।
बरेली से कपिल यादव
