वृद्धा हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मची खलबली

बरेली। कोतवाली क्षेत्र मे झोपड़ी डालकर रहने वाली वृद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक नशेड़ी वृद्धा के शव के पास लेटा मिला। पैनल के जरिये वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जब उसकी रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस में खलबली मच गई क्योंकि वृद्धा की गला दबाकर हत्या की गई थी। प्राइवेट पार्ट पर चोट का निशान मिलने के कारण दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी बनाई गई है। अब पुलिस उस नशेड़ी की तलाश में जुटी है, जो शव के पास लेटा मिला था क्योंकि इस घटना में सर्वाधिक संदिग्ध वही है। उसके परिवार वालों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। वृद्धा की हत्या के बाद उनके परिवार वाले झोपड़ी मे रखा सारा सामान निकालकर ले गए। इसके बाद किसी व्यक्ति ने वृद्धा की झोपड़ी में आग लगा दी। इससे पास की झोपड़ी और उसमें सो रहा दिव्यांग बाल बाल बच गया। पुलिस झोपड़ी में आग लगाने वाले व्यक्ति के बारे में भी जानकारी कर रही है क्योंकि यह हत्या का घटनास्थल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *