बहेड़ी में पीड़ित परिवार से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

बहेड़ी, बरेली। बहेड़ी मे केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद गुरुवार को आत्महत्या करने वाले किसान भगवान सिंह के गांव पचपेड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मंत्री ने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। जितिन प्रसाद ने पीड़ित परिवार से करीब आधा घंटा तक जमीन विवाद पर बात की। भगवान सिंह के पुत्र भाग सिंह अधिवक्ता ने मंत्री को दस्तावेज दिखाते हुए पूरा मामला समझाया। भाग सिंह के अनुसार, यह जमीन विवाद करीब 75 साल पुराना है। उन्होंने बताया कि 1951 में जमीन पूर्ण विजय सिंह को आवंटित हुई थी, जिसके बाद कई मुकदमे चले। परिवार का दावा है कि 1995 में भगवान सिंह ने यह जमीन खरीदी थी, जिस पर तब कोई विवाद नहीं था। भाग सिंह ने आरोप लगाया कि 2025 मे गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति केपी सिंह अपनी पत्नी के नाम पर कब्जा बताकर सामने आए। उन्होंने कुलपति पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अवैध संपत्तियों का भी आरोप लगाया। भाग सिंह ने कुलपति की प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *