आंवला, बरेली। नगर मे आंवला बार एसोसिएशन ने संविधान दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। आंवला बार हॉल में हुए समारोह में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अधिवक्ताओं, पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न और पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अवनीश तिवारी ने बताया कि किसी अधिवक्ता के साथ दुर्घटना होने पर बार एसोसिएशन की ओर से उसके परिवार को 50 हजार रुपये का चेक सहायता के रूप में दिया जाएगा। बिशारतगंज में संविधान दिवस पर नगर के वार्ड नंबर एक में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि बिथरी विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने कहा कि संविधान हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है।।
बरेली से कपिल यादव
