गोवंश के मिले अवशेष, हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

बहेड़ी, देवरनियां, बरेली। पीलीभीत जहानाबाद मार्ग पर गुरुवार को देर शाम गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गो-रक्षा हिंदू दल ने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार देवरनियां क्षेत्र मे रिछा जहानाबाद मार्ग पर गांव गरगईया मे गुरुवार को गोकशी के अवशेष मिले। इसकी सूचना पर हिंदू संगठनों में आक्रोश पैदा हो गया। मौके पर गोरक्षा हिंदू दल के युवा जिला अध्यक्ष रजत पंडित, संतोष सागर, देवरनियां नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश प्रजापति, विष्णु मौर्य एवं मोर्चा युवा जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराजगी जताई। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार गंगवार ने घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। गो-रक्षा हिंदू दल के जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर ने भी अधिकारियों से बात कर घटना से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अचल कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *