फतेहगंज पश्चिमी मे तीन दुकान, एक मकान से लाखों के सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा मे चोरों के हौसले बुलंद है। बुधवार की रात चोरों ने कस्बे में खूब तांडव मचाया। कस्बा मुख्य बाजार में दो शराब, एक हार्डवेयर और जनरल स्टोर और वसंत विहार कॉलोनी के एक मकान से लाखों के सामान उड़ा ले गए। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खुलासे के लिए सीओ हाईवे देवेश सिंह ने सर्विलांस टीम लगाई है। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी मे बुधवार की रात चोरों ने मुख्य बाजार की अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला काटकर करीब 15 हजार रुपये उड़ा ले गए। इसके बाद अजय अग्रवाल की दुकान को निशाना बनाया। उनकी दुकान से चोर 80 हजार रुपये के नए नोटों की माला और नौ लाख रुपये उड़ा ले गए। इसके बाद देसी शराब की दुकान के ताले भी तोड़ दिए। वही कस्बा वसंत विहार कॉलोनी निवासी भूरी गंगवार के घर में घुसकर चोर सोने की चेन, मांग टीका, दो अंगूठियां, चांदी की तगड़ी, गुलशन पट्टी, पांच पैंडल वाला मंगलसूत्र, 1500 रुपये और तीन जोड़ी चांदी की पायल चुरा ले गए। टिटौली गांव निवासी नन्हे लाल के घर से करीब डेढ़ लाख की दो भैंस चुरा ले गए। सूचना मिलने पर सीओ हाईवे देवेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने एसओ से मिलकर चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। सीओ देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों चोरों की पहचान कराकर तलाश की जा रही है। जल्द मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *