एसडीओ विश्नोई ने किए आम रास्ते के आदेश
राजस्थान/बाड़मेर- बीस साल से सरकारी कटाण रास्ते के लिए परेशान मानसिंह की बेरी के ग्रामीणों को शनिवार को आखिरकार रास्ते की सौगात मिल गई । धोरीमन्ना एसडीओ बद्रीनारायण विश्नोई ने रास्ता आवंटन के आदेश कर तीन गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत मिलेगी । एसडीओ विश्नोई ने बताया कि मानसिंह की बेरी के ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र पर तहसीलदार धोरीमन्ना चंद्रप्रकाश शर्मा, पटवारी खारी धर्मेन्द्र कुमार को मौका रिपोर्ट तैयार करवाने के निर्देश दिए । रिपोर्ट आने पर एसडीओ ख़ुद ने रास्ता का मौका निरीक्षण किया और रास्ता आवंटन के आदेश जारी किए। कुछ खातेदारों द्वारा इस परम्परागत, स्थाई और बारहमासी चालू रास्ते को अवरुद्ध करने की शिकायत पर एसडीएम स्वयं मौके पर पहुंचे और रास्ता खुलवाया । यह रास्ता गांव भारते की बेरी और मानसिंह की बेरी की सरहद को जोड़ता है । इस रास्ते से खारी, मानसिंह की बेरी और भारते की बेरी के पांच सौ घरों की आबादी जुड़ेगी ।
एसडीओ ने बताया कि इससे पूर्व इन गांवों के ग्रामीणों को तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गांव मानसिंह की बेरी जाना पड़ता था,अब मानसिंह की बेरी में आवागमन के लिए भारथे की बेरी के खसरा नंबर 100 और 305/100 में से 2 किमी लंबा सीधा रास्ता मिलेगा। इस अवसर पर अरणियाली भू अभिलेख निरीक्षण रामा किशन विश्नोई, पटवारी खारी धर्मेन्द्र कुमार, भागीरथ राम, पूनमाराम, सदराम,लाखाराम,अनुखान , हाशम खान,करना राम सुथार सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे ।
— राजस्थान से राजूचारण
