बरेली – बड़ा बाजार में स्थित दाऊ जी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। जिसमें सुरमणि पंडित अवधेश कुमार गोस्वामी, राकेश गोस्वामी, योगेश गोस्वामी और मठ गद्दी तुलसी स्थल नीरज नयन दास महाराज भी मौजूद रहे। प्रसिद्ध गायक कलाकार दीपक राणा ने कोई राम राम कहता है कोई शिव शिव गाता है भजन प्रस्तुत कर भक्तों से वाह वाह लूटी। राजीव पाल ने घनश्याम तेरी बंसी पागल कर जाती है, प्रमित शर्मा ने मैं तो वृदांवन वृदांवन जाऊंगी भजन गाया और अजय चौहान ने ए री सखी मंगल गाओ री भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। बलदेव संगीत महाविद्यालय के सभी संगीत विद्यार्थियों ने भजनों की कर्णप्रिय प्रस्तुतियां दीं। जिसमें तबले की संगत में अजय शंकर और मिलक से पहुंचे हुए विपिन बिहारी ने राधा रानी जी का भजन गाकर लोगो को मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही
मारुति शर्मा, सिद्धार्थ नेगी ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। पंडित अवधेश कुमार गोस्वामी कई पीढियां से संगीत की शिक्षा दाऊ जी के मंदिर में संगीत शिक्षार्थियों को निरंतर देते आ रहे हैं। आप रामपुर आकाशवाणी और दूरदर्शन के ग्रेडेड कलाकार हैं। पंडित अवधेश गोस्वामी को सुरमणि की उपाधि और कई इंटरनेशनल कलाकारों के साथ शास्त्रीय गायन का अनुभव है।
अंत में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का गुरुजी पंडित अवधेश गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया।
श्री दाऊजी मंदिर में बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
