बरेली। एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय बांसमंडी में सोमवार को 100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के समापन समारोह तथा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना डिजी शक्ति के अंतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने एसआरएम आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक का सदुपयोग कर शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही 100 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के समापन पर उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। इस दौरान एसआरएम आयुर्वेदिक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. सुनीति चौधरी, डॉ. दीपशिखा आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव
