बरेली- आज गंगा समग्र एवं जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) द्वारा गंगा महोत्सव के के अंतर्गत विश्व नदी दिवस के उपलक्ष्य में रामगंगा घाट पर महाआरती व दीपदान का आयोजन किया ।
गंगा समग्र के महानगर संयोजक ठाकुर अखिलेश सिंह ने बताया कि माँ गंगा एवं देश की अन्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और उनके महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को जनपद बरेली में गंगा उत्सव एवं विश्व नदी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
आज गंगा आरती गंगा समग्र, नाथनगरी ब्रजप्रांत व जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, श्री नागेंद्र कुमार निषाद जी द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नदियों के पारिस्थितिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी जाती है।
गंगा उत्सव के अंतर्गत दिन में आयोजित जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं घाटों पर चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी, स्वच्छता अभियान, गंगा शपथ तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदायों को नदियों को स्वच्छ रखने, जल प्रदूषण रोकने और जलीय जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विश्व नदी दिवस पर शाम को प्रत्येक बर्ष की भांति इस बर्ष भी विश्व नदी दिवस के अवसर पर रामगंगा घाट, चौबारी पर सायं 5:00 बजे दिव्य गंगा महाआरती और भव्य दीपदान का आयोजन किया गया। माँ रामगंगा के पावन तट को सैकड़ों दीपों से रोशन किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती भावना सिंह, डॉ. रामायण सक्सेना, श्री विशेष कुमार, श्री हरपाल सिंह हैरी, श्री बृजेश कुमार मिश्रा, श्रीमती मनसा मिश्रा एवं वन विभाग से श्री शिवनेश शर्मा जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को पटका एवं जिला गंगा समिति नमामि गंगे की टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजक एवं गंगा महाआरती का संचालन ठाकुर अखिलेश सिंह द्वारा किया गया।अंत में सभी सदस्यों ने माँ गंगा की निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने और नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की गई।
