राजस्थान/बाड़मेर- पंचायती राज आम चुनावों के तहत पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई।
धोरीमन्ना रिटर्निंग अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि जांच के बाद 62 प्रत्याशी मैदान में रहे और 51 नामांकन पत्रों की जांच के दौरान खारिज पाए गए। इन 62 प्रत्याशियों में बीजेपी से 15, कांग्रेस से 14, आरएलपी से 9 और 24 स्वतंत्र उम्मीदवार अभी मैदान में मौजूद है। अब नाम वापसी के लिए ग्रामीणों द्वारा मान-मनौव्वल का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी ली जा सकेगी।
रिटर्निंग अधिकारी विश्नोई ने बताया कि नाम वापसी का समय समाप्त होने के ठीक बाद वैध उम्मीदवारों को एसडीएम कार्यालय में चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। तृतीय चरण में धोरीमन्ना पंचायत समिति के लिए जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।
— राजस्थान से राजूचारण
