मीरगंज, बरेली। पहुंचा बुजुर्ग के प्रधान एक वर्ष से हाथरस की दूसरे सामुदाय की महिला के संपर्क में थे। महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। महिला उत्पीड़न से परेशान होकर प्रधान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहुंचा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार पुत्र विद्याराम के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रधान के छोटे भाई राजेश कुमार ने महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर भाई के आत्महत्या करने का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर हिना खान निवासी मोहल्ला हाथीखाना, नगला शीशगढ़ कस्बा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। भाई ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि प्रधान राजेंद्र कुमार करीब एक साल से हिना खान के संपर्क में थे। हिना खान उनके भाई को काफी समय से ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठ रही थी। इसकी कई इंस्टाग्राम आईडी चांदनी खान, आयत एवं हिना खान के नाम से हैं। भाई का आरोप से गत 20 अक्टूबर को भी इस महिला ने उनके भाई से करीब दो घंटे फोन पर बात की थी। महिला ने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर प्रधान को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है गत 20/21 अक्टूबर की रात में प्रधान राजेंद्र कुमार ने घर के कमरें में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी।।
— बरेली से कपिल यादव
