शहरों की सड़कों पर लगा जाम, वाहनों की लगीं लाइनें

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आगमन पर मंगलवार को शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही। सिविल लाइंस एरिया में पूरे दिन जाम की समस्या हुई। जब मुख्यमंत्री की जनसभा का समापन हुआ तो इसके बाद हालात बेकाबू हो गये। पूरे शहर में जाम की समस्या रही। करीब दो घंटे में हालात ठीक हुए। सुबह 10:30 बजे से ही पुलिस ने सिविल लाइंस एरिया में बैरियर व्यवस्था को सड़कों पर लागू करा दिया। बियावान कोठी मार्ग से उद्यान विभाग और सर्किट हाउस रोड की ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया। वहीं पुलिस लाइन मार्ग की ओर से वाहनों को नहीं आने दिया गया। धीरे-धीरे शहर में जाम की समस्या बढ़ती गई। पहले सिविल लाइंस, फिर सर्किट हाउस और इसके बाद बरेली क्लब मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद किया गया।।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *