जयदेव ने चरित्र के शक में की थी पत्नी की हत्या

मीरगंज, बरेली। पुलिस ने सिल बट्टा से सिर पर प्रहार कर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को पूछताछ कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पति ने चाल चलन ठीक न होने के शक में पत्नी की हत्या की थी। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार और उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह ने पुलिस के साथ गहवरा गांव की मंजू उर्फ अंजू की सिलबट्टा सिर पर मारकर हत्या करने और चोरी छिपे शव जलाने के संबंध में 40 वर्षीय पति जयदेव पुत्र गंगासहाय को नल नगरिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां रेशमा देवी निवासी पलिया थाना खीरी की तहरीर पर गत आठ अक्टूबर को ननद शकुंतला व बहनोई वीरेंद्र के उकसाने पर पति जयदेव द्वारा उनकी पुत्री मंजू उर्फ अंजू की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी जयदेव से थाने में पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया उसके दो पुत्र आयूष व पीयूष हैं। वह रुद्रपुर में कंपनी में काम करता है। उसके पास दो बीघा जमीन है। उसकी शादी 25 वर्षीय अंजू से करीब नौ साल पहले हुई थी। अंजू घर पर रहती थी। पति ने पुलिस को बतया उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। उसने काफी समझाया। उसके मायके वालों को भी बताया, किन्तु अन्जू नही मानी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी से परेशान होकर उसने मंगलवार की रात्रि में करीब 2.00 बजे सोते समय पत्नी को पत्थर का सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी। एसओ ने बताया पति ने सिलबट्टा मारकर गला दबाकर पत्नी को मरने की पुष्टि की। जयदेव पत्नी के शव को गांव के रामआसरे पुत्र लालजी, हरपाल पुत्र तुलाराम, राजेन्द्र चौधरी एवं छोटे पुत्र सोमपाल के साथ रामगंगा नदी के किनारे जलाने ले गया। पुलिस ने जलती चिता से शव बाहर निकाला।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *