बरेली। सीजेपी का 10 अक्तूबर को दिल्ली में प्रदर्शन है। जिसके चलते बरेली-दिल्ली, कासगंज-बरेली इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों की आरपीएफ-जीआरपी मॉनीटरिंग कर रहा है। अगर कोई प्रदर्शनकारी प्रतीत होता है तो उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को दी जा रही है। इस ट्रेन में इतने प्रदर्शनकारी हैं। वहीं रेलवे ने कैंसिल ट्रेनों की एडवाइजरी जारी कर दी है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि सेंट्रल दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 9-10 अक्तूबर को मुरादाबाद मंडल की कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। नौ अक्तूबर को 12229 ( लखनऊ – नई दिल्ली मेल), 12429 (लखनऊ-नई दिल्ली सुपरफास्ट), बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर और 54307 मुरादबाद-दिल्ली पैसेंजर निरस्त की गई है। 10 अक्तूबर को 12056(देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी), 12230 (नई दिल्ली- लखनऊ मेल), 12430 ( नई दिल्ली-लखनऊ सुपरफास्ट), 15303कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी) निरस्त रहेगी। 54075 बरेली-दिल्ली पैसेंजर के निरस्त किये जाने से अधिक दिक्कत हुई। आंवला तक इस ट्रेन से डेली पैसेंजर का अधिक आना जाना होता है। वकील, प्राइवेट सर्विस, दिहाड़ी मजदूर बड़ी संख्या में आते हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग शाम को जंक्शन पहुंचे। शाम 5:35 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन से रवाना होती है। शाम को पांच बजे बरेली-दिल्ली पैसेंजर के कैंसिलेशन का एनाउंसमेंट किया गया। सीजेपी प्रदर्शन के चलते लखनऊ से दिल्ली जाने वाली दो वीआईपी ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। बरेली से इन दोनों ट्रेनों में 167 लोगों को यात्रा करनी थी। मध्यम वर्गीय लोगों को दिल्ली जाने को बरेली-दिल्ली पैसेंजर थी, उसें भी निरस्त किया गया। दो दिन दिल्ली जाना मुश्किल होगा। आज 10 अक्तूबर तक के लिए कई ट्रेनें दिल्ली की निरस्त की गई है। रेलवे ने दिल्ली में बढ़ते प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए ट्रेनों में मॉनीटरिंग बढ़ा दी है। इंडिया रेलवे में अलर्ट जारी किया गया है। जो भी ट्रेनें दिल्ली की ओर जा रही है। उसमें आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम मॉनीटरिंग करेगी। जिससे प्रदर्शन कारियों की जानकारी दिल्ली सुरक्षा बिंग को मिलती रहे। किस ट्रेन में कितनी प्रदर्शन कारी है। उसी रिपोर्ट अवश्य ही बताएंगे। जंक्शन पर गुरुवार से ही दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में मॉनीटरिंग की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
