सांसद ने फीता काटकर रामलीला मेले का किया शुभारंभ

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार देर शाम भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने फीता काटकर कस्बे में लगने वाले रामलीला मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलकर आदर्श समाज बनाने की अपील की। शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, एमएलसी जयपाल व्यस्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।कहा कि राम संपूर्ण सृष्टि के आदर्श हैं। त्रेतायुग मे राम ने विश्व को अपराध मुक्त किया था, उसी तरह उनके पदचिन्हों पर चलकर केंद्र और प्रदेश सरकार भयमुक्त समाज की स्थापना कर रही है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र पाल सिंह ने बताया बहराइच से पहुंची अमित शर्मा की कंपनी के 24 सदस्य रामलीला का मंचन करेंगे। रामलीला 9 से 23 अक्टूबर तक चलेगी। 13 अक्टूबर को राम बरात निकलेगी, उसी दिन एक गरीब कन्या का विवाह कराया जाएगा। 20 अक्टूबर को दशहरा और 23 अक्टूबर को राजगद्दी का आयोजन होगा। इस मौके पर महिपाल सिंह, संजय सिंह चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, सुनील पांडेय, कैलाश अग्रवाल, विजय गुप्ता, नरेश ऐरन, सुमित सिंह, प्रेम प्रकाश गर्ग, उमेश साहू, सौरभ पाठक आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *