फरार आरोपी के घर नोटिस चस्पा, कुर्की की चेतावनी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। न्यायालय मे पेश नहीं होने पर अपराध शाखा पुलिस ने सिरौली के धनौरा गौरी गांव निवासी फरार आरोपी बलवीर के घर नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई। पुलिस के मुताबिक, बलवीर पुत्र महेंद्र के खिलाफ थाना सिरौली मे मुकदमा संख्या 217/2022 दर्ज है। उस पर चोरी का माल खरीदने-बेचने, नुकसान पहुंचाने और आबकारी अधिनियम से संबंधित आरोप है। आरोपी लगातार फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर अपराध शाखा निरीक्षक रामकृष्ण पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और गवाहों की मौजूदगी मे नोटिस चस्पा किया। निर्धारित समय में न्यायालय में पेश नही होने पर आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा सकती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *