देश- विदेश के प्रतिभा शालियों का सज़ा मंच: अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान से हुए अलंकृत

जयपुर/राजस्थान- जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आज एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा “अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन 2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ नेपाल से आए अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने सहभागिता की।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं, पेशेवरों, उद्यमियों, कलाकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, खिलाड़ियों तथा अन्य प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा, समर्पण एवं सामाजिक योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित विशिष्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भी विशेष वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन 2026 प्रदान किया गया।

देश-विदेश की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, नेपाल सहित भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागी

कार्यक्रम का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में किया गया।

समारोह में डॉ. राम सिंह चौहान, विश्व के सबसे लंबे मूंछों वाले व्यक्ति एवं ब्रांड एंबेसडर, एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, डॉ. अनुराग सक्सेना, अध्यक्ष, जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया, डॉ. सोनिया दत्त शर्मा, डॉ. दानिश जमाल, जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े गणमान्य अतिथियों तथा लता खटवानी, संस्थापक, एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अंतरराष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान से सम्मानित हुए अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

हरि सिंह भाटी, जोधपुर को दृश्य कला, महिमा शर्मा, जयपुर को पैरेंटिंग कोच, डॉ. राहुल कुमार लोहार, नीमच को सूक्ष्म एवं लघु कला, सुनील कुमार जैन, रायपुर को व्यवसाय एवं सामाजिक सेवा, डॉ. मुकेश गुप्ता, जयपुर को आध्यात्मिक उपचार, प्रवीण कुमार सैनी, मुजफ्फरनगर को कला एवं शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान तथा भोजा राम, बाड़मेर को मानवता एवं सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

भारत गौरव डॉ. अनिता सहगल ‘वसुंधरा’, लखनऊ को कला एवं संस्कृति, मनीषा सत्यजीत डांगे, ठाणे को बास्केटबॉल में उत्कृष्टता, शंकर सिंह, मेरठ को सामाजिक सेवा, डॉ. रंजीत दास, कोलकाता को शिक्षा, अध्यापन, कविता एवं उपन्यास लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, धीरेन्द्र सिंह, मेरठ को महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास तथा तरुण वर्मा, रोहतक को आभूषण एवं फार्मा व्यवसाय के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

रामराज गुर्जर, जयपुर को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं, मोहन लाल लीलर, जैसलमेर को सामाजिक सेवा, आशीष श्रीवास्तव, बेंगलुरु को संगीत एवं कला, मोहन लाल घिसिंग लामा, काठमांडू को गीत लेखन में दक्षता, प्रदीप सोनी, जयपुर को एक्यूप्रेशर तथा सीए डॉ. महेश गौर, मुंबई को मस्तिष्क पुनर्संरचना एवं मानव क्षमता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा प्रवीण सिंह, जैसलमेर, सुदर्शन मंडल, गंजाम, कुंदन लाल कुमावत, जैसलमेर, डॉ. डी. आर. उपाध्याय, काठमांडू, बिमला देवी, जैसलमेर, विजय कुमार, झुंझुनूं, मनीष बंसल, झज्जर, डॉ. सिलार महेश्वर, हैदराबाद, महेंद्र सिंह, सीकर, सुचि यादव, मैनपुरी, प्रो. डॉ. हेमंत्रय बिरादार, गोवा, मास्टर सिलार मोक्षग्ना साई, हैदराबाद, प्रेम चंद्र लाल श्रीवास्तव, गाजियाबाद, सुशीला मंग्लिया, जैसलमेर तथा चिलका महेश, हैदराबाद को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में दावरा राम देवपाल, जैसलमेर, मिस सिलार नित्या साई, हैदराबाद, डॉ. यज्ञेश मिश्रा, अजमेर, डॉ. श्रादेश नंदिनी, हैदराबाद, डॉ. रागा राम मंग्लिया, जैसलमेर, डॉ. दुर्गेश नंदिनी, हैदराबाद, संजीव इंडिया, जैसलमेर, रिया हिमतरामका, जयपुर, डॉ. अमृत लाल, जैसलमेर, आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. योगी राजेश नाथ, फर्रुखनगर, डॉ. वैभव इनखिया, जैसलमेर, नीरज ब्रह्मदेव दुबे, कल्याण, रतना राम बंजारा, जैसलमेर, सिलार ममथरानी, हैदराबाद, दीपक सिंह आजाद, मथुरा, देवकी, जैसलमेर, एडवोकेट डॉ. देवा राम बिरला, जोधपुर, शिव लाल, जैसलमेर तथा डॉ. संजीब कुमार मिश्रा, मेरठ को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में डॉ. दिनेश कुमार हींगरा, जैसलमेर, सत्यनारायण महाराणा, बरहामपुर, चेतना उदय इलपाटे, पुणे, डॉ. रक्षा कुमार राय, काठमांडू, नेपाल, नैनाकला राय, खोटांग, नेपाल, गंगा राम, जोधपुर, संदीप कुमार गुप्ता, जालंधर, उपकार कंसल, संगरूर, वंशिका कंसल, संगरूर, हितांशु बंसल, संगरूर, डॉ. श्याम सुंदर प्रजापति, भक्तपुर, काठमांडू, सुजन राय, खोटांग, नेपाल, रूपक रामटेल, भक्तपुर, नेपाल, राम बहादुर तामांग, सिंधुपालचौक, नेपाल, डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू, रायपुर, डॉ. हंसा राम, सिरोही, त्रिलोक चंद तंवर, जयपुर तथा डॉ. जया श्रीवास्तव, लखनऊ को भी उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन 2026

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड धारकों एवं रिकॉर्ड उपलब्धियों को भी विशेष पहचान प्रदान की गई।

डॉ. रक्षा कुमार राय, काठमांडू, नेपाल को “एकाधिक मानद डॉक्टरेट एवं एकाधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति” के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन प्रदान किया गया।

डॉ. रंजीत दास, बगनान, हावड़ा (कोलकाता), पश्चिम बंगाल को “एक व्यक्ति द्वारा अर्जित सर्वाधिक शैक्षणिक डिग्रियों एवं योग्यताओं” की उपलब्धि के लिए विशेष पहचान दी गई।

डॉ. दुर्गेश नंदिनी, हैदराबाद को भी वर्ल्ड रिकॉर्ड रिकॉग्निशन प्रदान किया गया।

जयपुर स्थित पारंपरिक खाद्य एवं वेलनेस ब्रांड ऑरिक मिल्स को पोषण, वेलनेस एवं पारंपरिक खाद्य पद्धतियों में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *