बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर सहभागिता की। कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर उनके विचारों, आकांक्षाओं और भविष्य की दिशा को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं से विचार-विमर्श किया। युवाओं ने भी अपनी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा देश और समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़कर सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में ओवेन्द्र चौहान, संजय चौहान, जितेन्द्र श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।।
बरेली से कपिल यादव
