नया फोन नही दिलवाया तो नाराज होकर घर से गया किशोर, पुलिस को नहर के पास मिला

भोजीपुरा, बरेली। जनपद ले थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे नया मोबाइल फोन न मिलने से नाराज 17 वर्षीय किशोर घर से निकल गया। परिजनों ने उसके नहर की ओर जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाश शुरू की और किशोर को इटौआ नदी और नहर के बीच से सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, गांव पीपलसाना चौधरी निवासी 17 साल का किशोर रविवार रात नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रहा था। मांग पूरी नही होने पर वह नाराज हो गया और रात करीब 10 बजे घर से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नही चला तो परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी। बताया कि बेटा अक्सर घरवालों को आत्महत्या की चेतावनी देता था। सूचना मिलते ही भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू कराई। पुलिस ने परिवार के साथ इटौआ नदी और नहर के आसपास सघन चेकिंग की। इसी दौरान किशोर सकुशल मिल गया। पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *