गणित को सरल व रूचिकर ढंग से पढ़ने को दिया प्रशिक्षण

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के एक स्कूल मे चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के तीसरे दिन गणित के पुनर्समूहन को सरल, स्पष्ट और रुचिकर ढंग से बच्चों तक पहुंचाने के व्यावहारिक तरीकों की ट्रेनिंग शिक्षकों को दी। प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने विभिन्न गतिविधियों मे प्रतिभाग कर गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उपयोगी तकनीकों एवं नवाचारों को समझा। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों को गणितीय अवधारणाओं को बच्चों तक सरल, स्पष्ट एवं रुचिकर ढंग से पहुंचाने के व्यावहारिक तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। सत्र में एआरपी आशीष शर्मा, पूजा चौधरी, भगवान दास गंगवार,एलएलएफ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमरुद्दीन आदि मौजूद रहे। शिक्षक व शिक्षामित्रों की विषयगत समझ को सुदृढ़ करते हुए बच्चों के बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *