बाबा महाकाल पर जलाभिषेक कर लौटे कांवड़ियों का स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा मे महाकाल बाबा पर जलाभिषेक कर लौटे कांवड़ियों का स्वागत किया गया। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में इन शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। जय श्री बाबा महाकाल बेड़ा संघ के महंत मुकेश भारद्वाज, सर्वेश गुप्ता, हरीश गुप्ता, शिवम गुप्ता और विनोद अग्रवाल ने बताया कि सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी और आसपास के क्षेत्रों से करीब 250 कांवड़ियों का जत्था 30 जुलाई को ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुआ था। इन कांवड़ियों ने नर्मदा से जल भरकर पांच अगस्त को बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, अमन गुप्ता, शुभम अग्रवाल, जितेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश लोधी, सुरेश गंगवार आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *