बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बरेली मे जिला जेल में निरुद्ध फतेहगंज पश्चिमी के बंदी परवेज पुत्र बशीर अहमद की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा के मोहल्ला अंसारी वार्ड 7 निवासी परवेज (35) विगत पांच महीने से बीमार थे। पत्नी परवीन ने बताया कि पति पिछले पांच माह से गंभीर रूप से बीमार थे। पहले उनका इलाज बरेली जिला अस्पताल में चला। हालत में सुधार न होने पर मेरठ रेफर किया गया। वहां करीब 10 दिन उपचार के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तब दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। दिल्ली के अस्पताल में 12 दिन हुए इलाज के बाद शनिवार की रात में उनकी मौत हो गई। परवीन का आरोप है चिकित्सकों ने पहले तिल्ली बढ़ी होने की बात कही थी। बीमारी का पता चलने के बाद भी प्रभावी उपचार नहीं हो सका। मृतक अपने पीछे पत्नी परवीन, तीन बेटियां आलिया, एशिया, फरीन और पुत्र आमिर को छोड़ गया है।।
बरेली से कपिल यादव
