मीरगंज, बरेली। एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल ने शनिवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्स-रे कक्ष, डेंटल यूनिट, बीपीएमयू, इमरजेंसी, ओपीडी, टीबी कक्ष, औषधि वितरण केंद्र, कोल्ड चेन, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), लेबर रूम, जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) वार्ड तथा बीपीएचयू का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के संचालन का भी पर्यवेक्षण किया। एडी हेल्थ ने फार्मासिस्ट को कांवड़ यात्रा के दौरान दवाओं और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए स्नेक बाइट (सर्पदंश) के संभावित मामलों के प्रभावी उपचार एवं प्रबंधन के लिए पर्याप्त दवाएं, उपकरण और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा ।निरीक्षण के दौरान डॉ. अखिलेश्वर सिंह, डॉ. गंगा सरन, डॉ. वैभव राठौर, बीपीएम पुनीत सक्सेना, बीसीपीएम प्रेमपाल, आईओ धनेश्वर गिरी, हरिशंकर, हिमांशु गुप्ता, दुर्गेश मिश्रा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
