शाही में टास्क फोर्स के छापे में भारी मात्रा में केमिकल बरामद

शाही, बरेली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की बरेली यूनिट ने ड्रग तस्करों के बड़ी कार्रवाई की है। शाही इलाके में छापेमारी कर चार सक्रिय तस्कर गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से करीब 498.35 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड प्रीकर्सर केमिकल, दो वाहन, कई मोबाइल व कैश बरामद किया गया है। पकड़े गए केमिकल की कीमत 1.30 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एएनटीएफ की कार्रवाई में पकड़े गए तस्करों की पहचान जोगेश उर्फ पिंकू निवासी चक मुस्तफापुर थाना मंडी धनौरा (अमरोहा), वासिद निवासी नदाईल थाना सहसवान (बदायूं), तेजपाल सिंह निवासी हटऊआ थाना डिडौली (अमरोहा) और अरुण कुमार निवासी जाटव कॉलोनी जोया थाना डिडौली (अमरोहा) के रूप में हुई है। इन सभी को सटीक सूचना पर शाही क्षेत्र में ग्राम जुनहाई बिजलीघर के सामने से दबोचा गया है। सभी के खिलाफ थाना शाही में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव ने अपनी टीम और शाही पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की है। ड्रग तस्कर स्मेक-हेरोइन बनाने में करते हैं इस्तेमाल : बरेली। तस्करों के पास से बरामद केमिकल का इस्तेमाल का इस्तेमाल गलत तरीके से हेरोइन-स्मैक जैसे मादक पदार्थ बनाने में होता है। कानूनन यह सख्त नियंत्रण वाला रसायन है मगर ड्रग तस्करी में शामिल अपराधी चोरी-छिपे तस्करी कर इसका गलत प्रयोग करते हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी जोगेश ने पुलिस को बताया कि वे सभी मिलकर हरियाणा के मेवात क्षेत्र से एसिटिक एनहाइड्राइड लेकर आए थे। जोगेश और वासिद एक कार से गए, जबकि अरुण और तेजपाल पिकअप वाहन से पहुंचे थे। मेवात के एक व्यक्ति से केमिकल लेकर उसे पिकअप में लोड किया गया। इसके बाद इसे बदायूं में एक व्यक्ति को सौंपना था, जहां से आगे पश्चिम बंगाल की एक पार्टी को सप्लाई की जानी थी। तस्करी से होने वाले मुनाफे को सभी आपस में बांट लेते थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *