पुलिस ने बाइक चोर पकडा, तीन बाइक बरामद

बरेली/भुता। पुलिस ने बाइक चोर बदमाश को गिरफ्तार किया है। उससे तीन बाइक बरामद की गई है। भुता के गांव रूपापुर निवासी बुद्धसेन ने इज्जतनगर के अंडुपुरा निवासी जगवीर के खिलाफ घर से बाइक व 5300 की नकदी चोरी के आरोप का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गुरुवार देर शाम पुलिस ने बीसलपुर से भुता आते हुए मुकदमे में वांछित आरोपी जगवीर को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने अलग-अलग जगह से दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही से चोरी की तीन बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *