एमआर की मौत डूबने से हुई, खाई मे मिला था शव

बिशारतगंज, बरेली। जनपद शाहजहांपुर के एक एमआर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह अलीगंज-आंवला रोड पर दूध फैक्ट्री के समीप एक खाई मे गुरूवार को बाइक में फंसा हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से हुई पाई गई है। पुवायां शाहजहांपुर के गांव खजुरिया के कौशल वर्मा एक कृषि दवा कंपनी में बतौर एमआर के रूप में कार्यरत था। वह बुधवार को अलीगंज की ओर बाइक से गया था, रात घर वापस नहीं लौटा, गुरूवार को पुलिस को सूचना दी और जगह जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई, बाद में संदिग्ध हालत में बाइक के साथ उनका शव अलीगंज मार्ग पर दूध फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *