कुरतरा मे सरकारी जमीन पर मिला अवैध कब्जा, नोटिस जारी कर हटाने के निर्देश

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव कुरतरा मे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ग्राम प्रधान सहित कई लोगों द्वारा खाद के गड्ढों की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश लेखपाल को दिए है। जानकारी के अनुसार कुरतरा गांव के गाटा संख्या 244 मे खाद के गड्ढों के लिए निर्धारित सरकारी जमीन पर ग्राम प्रधान सगीर हुसैन और लगभग एक दर्जन अन्य लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया था। ग्रामीण डालचंद दिवाकर, चोखे लाल, जयदेव गंगवार और नंदराम गंगवार सहित अन्य ने एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला से शिकायत कर पत्र दिया था। उन्होंने सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया और लेखपाल हरीश गंगवार मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान, ग्राम प्रधान सगीर हुसैन सहित कई व्यक्तियों का खाद के गड्ढों की जमीन पर अवैध कब्जा पाया गया। नायब तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह ने लेखपाल को तत्काल अवैध कब्जा हटाने और कब्जाधारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद, लेखपाल हरीश गंगवार ने ग्राम प्रधान सहित सभी कब्जाधारियों को शुक्रवार तक स्वयं कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया। नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया ने पुष्टि की कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर उसे पूरी तरह मुक्त कराया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *