चलती डीसीएम मे लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान

फतेहगंज पूर्वी, बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र मे उत्तराखंड से पुरानी बैटरियों को भरकर महाराष्ट्र जा रही डीसीएम में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। रविवार की रात डीसीएम फतेहगंज पूर्वी के पास नगर पंचायत कार्यालय के सामने से निकल रही थी। इसी दौरान डीसीएम में आग लग गयी। चालक को आग लगने का पता चला तो उसने डीसीएम सड़क किनारे उतारकर खड़ी की। और डीसीएम से कूदकर भाग निकला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर आग बुझाने वाले सिलेंडर लेकर पहुंचे आग बुझाने का प्रयास किया वही पास में ही गाड़ी धोने वाले प्रेशर को चलवाकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। डीसीएम के चालक ईष्तकार निवासी गांव करीमगंज थाना शीशगढ़ ने बताया कि वह पुरानी बैटरियों को डीसीएम में भरकर महाराष्ट्र जा रहा था जिसमें अचानक से आग लग गई गाड़ी जलकर छतिग्रस्त हो गई है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि हाईवे पर चल रही डीसीएम गाड़ी में अचानक आग लग गई थी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *