अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, नवाबपुरा गांव के रहनेवाले थे दोनों

बरसेर, व्योंधन खुर्द, बरेली। शादी में बैंड-बाजा बजाने जा रहे ममेरे फुफेरे भाइयों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर दोनों के घरों में कोहराम मच गया। गांव नवाबपुरा के नौशाद (22) और चांद बाबू (19) आपस में ममेरे फुफेरे भाई थे। दोनों शादियों में बैंड-बाजा बजाने का काम करते थे। शनिवार देर शाम को दोनों बदायूं के बिसौली के पास मई बसई गांव में एक बारात में बैंड-बाजा बजाने बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे बदायूं के दबतरा से कुछ आगे परसिया के पास पहुंचे उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घर में कोहराम कोहराम मच गया। दो माह पहले नौशाद का हुआ था निकाह : नौशाद का दो माह पहले निकाह हुआ था। वह परिवार की जीविका के लिए शादियों में बैंड-बाजा बजाने का काम करता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *