फतेहगंज पूर्वी में नौ साल की बच्ची से रिश्ते के मौसा ने किया दुष्कर्म

फतेहगंज पूर्वी, बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र मे साइकिल पर बैठाकर बाजार ले गए रिश्ते के मौसा ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ हालत में वह बच्ची को घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपी की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की बच्ची अपने घर में थी। बच्ची ने अपने घर के सामने रह रहे मौसा को साइकिल से बाजार जाते देख लिया। इसके बाद वह साइकिल पर बैठने की जिद करने लगी। आरोप है कि वह उसे साइकिल पर बैठा कर ले गया। गांव के बाहर सुनसान इलाके मे जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीख पुकार करने लगी तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह बच्ची को साइकिल पर बैठाकर मौके से भाग निकला। उसने बच्ची को खून से लथपथ हालत में घर के दरवाजे पर बैठा दिया और वह फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची को रोते देखा तो उसे उठाकर घर के अंदर ले गए। बच्ची की हालत देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को फरीदपुर के सरकारी अस्पताल भेजा। जहां से उसे बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची के परिजनों ने गांव के शाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *