बरेली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। दोपहर को बरेली जंक्शन पहुंचे। शाहजहांपुर में भी निरीक्षण किया। जंक्शन पर री-मॉडलिंग के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की। ड्राइंग को देखा। प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरकर स्टेशन का जायजा लिया। मुख्य गेट पर फसाड की टूटी टाइल्स को देखकर नाराजगी जताई। गुरुवार को करीब 12 बजे महाप्रबंधक मुरादाबाद से निरीक्षण को निकले। अधिकारियों से ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम पर बात की। जो एबीएस के कार्य चल रहे हैं, उस पर बात की। करव, ट्रैक, सिग्नल आदि व्यवस्था को तकनीकी टीम के साथ बारीकी के साथ देखा। स्पीड राइजिंग के संबंध में भी ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। कुछ देर रामपुर स्टेशन पर निरीक्षण किया। दोपहर करीब 1:30 बजे महाप्रबंधक बरेली जंक्शन पहुंचे। एक नंबर प्लेटफार्म पर निरीक्षण यान रुका। महाप्रबंधक निरीक्षण यान से उतरकर मुख्य गेट के बाहर आए। सर्क्युलेटिंग एरिया में पार्किंग की हालत देख टाइल्स की जगह सीसी सड़क निर्माण को निर्देश दिए। वही महाप्रबंधक ने मुरादाबाद में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें हरिद्वार में अर्धकुंभ के संबंध में वार्ता कर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिससे अर्धकुंभ में श्रद्धालुओं को स्टेशन या ट्रेनों में कोई असुविधा न हो।।
बरेली से कपिल यादव
