नवाबगंज, बरेली। सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी शिकायतों को निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को भेज दिया गया। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ देवयानी ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान बड़ा गांव के दाताराम ने शिकायत दर्ज करायी कि उनके पिता हेमराज के नाम नकटपुर गांव में स्थित भूमि की पक्की तूदाबंदी के लिए एसडीएम कोर्ट ने 25 मार्च को आदेश जारी किया है। लेकिन राजस्व निरीक्षण पक्की तूदाबंदी कराने के लिए 10 हजार रुपए की मांग कर रहे है। एडीएम न्यायिक ने सुनी ग्रामीणों की शिकायतें : मीरगंज। शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह, एसडीएम निधि शुक्ला एवं तहसीलदार आशीष कुमार सिंह व सीओ अजय कुमार ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। 40 ग्रामीण अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। एडीएम ने इनमें दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया।।
बरेली से कपिल यादव
