बरेली। गृहकर को लेकर एक महिला और नगर निगम के राजस्व निरीक्षक (आरआई) के बीच हुआ विवाद गरमा गया है। शुक्रवार को पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के नेतृत्व में कई पार्षदों ने आरआई सचिदानन्द सिंह को निलंबित करने की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि शिकायतों के न बावजूद आरआई के व्यवहार में सुधार न नहीं हुआ। वे पहले भी विवादित रहे न हैं। मामलों में जनप्रतिनिधियों को । जनता के बीच जवाब देना मुश्किल ड हो रहा है। चेतावनी दी कि शीघ्र कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे। पार्षद पति अतुल कपूर ने कहा कि उनकी मौजूदगी में एक महिला व उसके परिवार के साथ आरआई ने दुर्व्यवहार किया। एक अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात सुनने को तैयार नही तो आम जनता के साथ उसका व्यवहार कैसा होगा। शहदाना कॉलोनी निवासी सीमा रानी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 61,143 रुपये के गृहकर बकाए को रफा-दफा करने के नाम पर आरआई सचिदानन्द सिंह ने करीब डेढ़ साल पहले उनसे 20 हजार रुपये ऐंठे थे। इसके बाद भी काम नहीं हुआ, 20 हजार की और मांग की जाने लगी, साथ ही कुर्की की धमकी दी गई। आरोप है कि 17 जून को जोन-4 कार्यालय में उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। महिला ने आरआई के खिलाफ भ्रष्टाचार, अभद्रता और आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग भी उठाई है। राजस्व निरीक्षक सचिदानन्द सिंह का कहना है कि आरोप निराधार है। नगर निगम में महिला पार्षद और महिला करदाता के साथ राजस्व निरीक्षक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर मेयर डॉ. उमेश गौतम ने सख्त नाराजगी जताई है। मेयर ने कहा कि आरआई का ऐसा आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वायरल वीडियो में भी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से अभद्र भाषा में बात करते दिख रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है।।
बरेली से कपिल यादव
