मोहर्रम की पहली जुमेरात पर अंसारी मोहल्ले से उठा पारंपरिक ताजिया

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे मोहर्रम की पहली जुमेरात पर पारंपरिक ताजिया निकाला गया। अंसारी मोहल्ले से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह ताजिया जुलूस इमामबाड़े से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से गुजरा। यह जुलूस शुक्रवार को अपने तय रास्तों से वापस इमामबाड़े पहुंचा। प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। शासन के निर्देशों और निर्धारित मानकों के अनुरूप ताजिये की ऊंचाई 12 फीट रखी गई थी। इस अवसर पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, चौकी प्रभारी आदेश कुमार, एसआई गंगाधर सिंह और एसआई स्नेहा लौर पुलिस बल के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। उन्होंने व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी। जुलूस के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए ताजिया कमेटी ने थाना प्रभारी प्रवीन कुमार और चौकी प्रभारी आदेश कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान एडवोकेट इमरान अंसारी, इरशाद हुसैन, मोइनुद्दीन, सरदार अंसारी, हम्माद अंसारी, समीर बाबा, टिंकू अंसारी, जाकिर मेंबर, शराफत मेंबर, असद अंसारी, आकिब सकलैनी, अमान अंसारी, आफताब आलम सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *