बरेली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल गुरुवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहा सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा है। एसआईटी जांच पूरी होने जो दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। पश्चिम एशिया मे युद्ध से होर्मुज जल डमरू मध्य बंद होने पर वैश्विक ऊर्जा संकट की स्थिति रही। ईधन की बढ़ी कीमत से जनता परेशान न हो, इसलिए भाजपा शासित राज्यों ने वैट घटाया। कांग्रेस शासित राज्य भी वैट घटाएं तो पेट्रोल करीब सौ रुपये प्रति लीटर मिलेगा। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने गुरुवार को बरेली के सर्किट हाउस में कही। उन्होंने बताया कि ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रूस व इस्राइल से वार्ता चल रही है। विकल्प तलाशे जा रहे हैं। होर्मुज भी जल्द खुल जाएगा। फिर इस समस्या से काफी राहत मिलेगी। देश में कोयले का पर्याप्त भंडार है। सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या भ्रमण के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की ओर से प्रतिनिधि भेजने के सवाल कहा कि बिना जांच पूरी हुए कोई भी बयान देना सही नहीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के ऊपर शायद कोई ऐसी धारा बची होगी, जिसके तहत मुकदमा दर्ज न हो। उनके चुनाव नामांकन के एफिडेविट में आपराधिक ब्योरा देखिए। डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बयानों पर कहा कि किसी के बोलने के अधिकार पर रोक नहीं लगा सकते हैं। सत्ता उनसे बहुत दूर हो गई है। कब तक वो बेचारे इंतजार करें। भाजपा 22 प्रांतों में सरकार बना चुकी है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां चाहे कैसी रही हों, देश ने विकास के नए आयाम गढ़े है।।
बरेली से कपिल यादव
