नवाबगंज, बरेली। एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर वकीलों का धरना जारी है। गुरुवार को भी वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दे जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों की लाउडिस्पीकर लगाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक हुई। एसडीएम उदित पवार की कार्यप्रणाली से नाराज होकर वकील पांच जून से तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं गुरुवार को भी वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दे प्रदर्शन किया। इस दौरान एडवोकेट प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार, संरक्षक सुधाकर लाल रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष हाजी माजिद हुसैन जैदी, सचिव पुष्पाल सिंह गंगवार, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल, सुरेश पटेल, नवी अहमद अंसारी आदि ने कहा कि जब तक एसडीएम को तहसील से हटाया नहीं जाता। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसमें पूर्व सचिव दुष्यन्त गंगवार, पुरुषोत्तम गंगवार, संजीव गंगवार, रघुनंदन गंगवार, अनिल दिवाकर, अरशद अनीस, सुरेंद्र गंगवार, मोहम्मद उमर, रामकिशन गंगवार, देवेश गंगवार, सत्यपाल गंगवार आदि थे। वहीं, गुरुवार एसडीएम कार्यालय के सामने वकीलों ने धरना प्रदर्शन के लिए दरी बिछवाने के बाद वहां लाउडस्पीकर लगवाना शुरु किया तो एसडीएम के निर्देश पर उनके सुरक्षा कर्मी वहां आकर लाउडस्पीकर हटाने को कहने लगे। जिसे लेकर उनकी वकीलों से नोक झोंक भी हुई लेकिन वकीलों को गुस्सा देख वह वापस हो गए। कातिब और वकीलों ने दूसरे दिन भी दिया धरना : मीरगंज। ई रजिस्ट्री के निर्णय के विरोध में तहसील के दस्तावेज लेखकों एवं वकीलों ने गुरुवार को भी उप निबंधक कार्यालय के गेट के सामने पूरे दिन धरना दिया। धरने के कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हुईं। प्रदेश में ई रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू होने का कातिब एवं वकील विरोध कर रहे हैं। धरने में ओमकार कातिब, अशोक उपाध्याय, देवेश शर्मा, सतीश चंद्र, चंद्रसेन राजपूत आदि शामिल हुए।।
बरेली से कपिल यादव
