केमिस्ट एसोसिएशन चलाएगी सदस्यता अभियान: अजय शर्मा

●केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में 20 जून से 20 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हुआ। सक्रिय केमिस्ट बंधुओं को कार्यकारिणी में स्थान देने के साथ ही ग्रामीण अंचल के मेडिकल स्वामियों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाने पर सर्व सहमति बनी

सम्भल। नगर के तिरंगा मार्केट के सामने स्थित यशोदा रेस्टोरेंट में संपन्न हुई
केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक । इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए मो. शाहनवाज आलम ने एसोसिएशन की सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। अंकुश त्यागी, अतुल त्यागी, मो. नसीम, सुबोध पाल, दुर्वेश सैनी, अभिजीत पॉल, आदित्य शर्मा, राहिल भारतीय के समर्थन पर महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े सभी कार्यकर्ता 20 जून से 20 जुलाई तक 1 महीने का सदस्यता अभियान चलाएंगे। जिसके अंतर्गत ग्रामीण अंचल में पहुंचकर केमिस्ट बंधुओं को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा। वहीं सक्रिय केमिस्ट बंधुओं को केमिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी में दायित्व भी दिया जाएगा। सुबोध पाल ने केमिस्ट एसोसिएशन को गति प्रदान करने के अनेक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल में अभी भी ऐसे केमिस्ट बंधु हैं जिनकी समस्याओं को कोई भी नहीं सुन पाता। ऐसे साथियों को एसोसिएशन में सम्मिलित करके हम बड़े परिवार के सदस्य बन सकते हैं। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को कार्यकारिणी की बैठक करना, वर्ष में दो सामाजिक पर्व मनाना तथा वर्ष में एक बार केमिस्ट एसोसिएशन का जिला स्तरीय स्थापना पर्व आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राहिल भारतीय ने कहा कि 20 जून से 20 जुलाई तक 1 महीने पर्यंत केमिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्य पूर्ण मनोवेग के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे। बैठक का संचालन अभिजीत पॉल ने किया।

— सम्भल से सैय्यद दानिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *