13 महीने की मासूम बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर मे 13 माह की मासूम बच्ची के साथ रिश्ते के मामा ने दरिंदगी की कोशिश की। करीब दस दिन बाद बच्ची की मां को संदेह हुआ तो बहन से पूछताछ के बाद ये भेद खुला। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि इलाके के एक गांव निवासी महिला की शादी पानीपत मे हुई है। इन दिनों वह 13 महीने की बेटी लेकर मायके आई है। महिला का भगवंतापुर गांव निवासी सलीम के घर आना-जाना था। महिला सलीम से भाई का रिश्ता मानती थी और उसके साथ पहले सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाती थी। करीब दस दिन पहले सलीम के भाई की बरसी थी। इस दावत मे महिला अपनी बहन और बच्ची के साथ सलीम के घर गई थी। आरोप है कि महिला घर के काम में व्यस्त थी। तभी सलीम बच्ची को लेकर कही चला गया। करीब तीन घंटे बाद भी जब बच्ची नही मिली तो उसकी मौसी उसे ढूंढने निकली। मौसी ने सलीम को बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए पकड़ा। उसने तुरंत बच्ची को सलीम से बचाया। हालांकि बदनामी के डर से मौसी ने घटना का जिक्र किसी से नहीं किया। पुलिस के मुताबिक घटना के दस दिन बाद बच्ची के नाजुक अंगों में दिक्कत होने लगी। बच्ची की मां ने वहां लाल निशान देखा। उन्होंने घर में इस बारे में चर्चा की तब बच्ची की मौसी ने पूरी घटना बताई। यह सुनकर महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सलीम के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली। इंस्पेक्टर क्राइम चमन सिंह भड़ाना ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ संदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *