मध्य प्रदेश की युवती का धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, फिर शौहर ने दिया तीन तलाक

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र निवासी युवक ने मध्य प्रदेश की युवती को प्रेमजाल मे फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया। इसके बाद युवती को घर छोड़कर वह मध्य प्रदेश चला गया। वहां से फोन कॉल पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। युवती ने शौहर व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती ने भोजीपुरा थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह को बताया कि वह मध्य प्रदेश की निवासी है। पांच साल पहले भोजीपुरा के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी अमीर हसन मंसूरी वहां नौकरी करने गया था। नौकरी के दौरान उसने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद अमीर हसन ने धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम धर्म में शामिल कराया और उससे निकाह कर लिया। वह उसे अपने गांव ले आया और तब से वह यही रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि कई माह से अमीर हसन घर छोड़कर इसी गांव निवासी अपने दोस्त आतिक के साथ मध्य प्रदेश चला गया है। वहां आतिक के उकसाने पर अमीर हसन ने मध्य प्रदेश से फोन कॉल पर उसे तीन तलाक दे दिया। उसका कहना है कि जब तक वह घर छोड़कर नही जाएगी। तब वह घर नहीं आएगा। महिला ने आरोप लगाया कि आतिक उसके पति की दूसरी शादी करवाने की पैरवी कर रहा है। अमीर हसन ने उसे खर्च भेजना भी बंद कर दिया है और मकान बेचने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी अमीर हसन मंसूरी व उसके दोस्त आतिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *