बीडीए ने चार अवैध दुकानों को किया सील

बरेली। बीडीए की टीम ने शनिवार को ग्राम करमपुर चौधरी मे बरेली – नैनीताल मार्ग पर बन रही चार अवैध व्यावसायिक दुकानों को सील कर दिया। टीम के अनुसार इरफान की ओर से इंडिया पेट्रोल पंप के पास बिना मानचित्र स्वीकृति के चार व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर निर्माण को सील कर दिया। यह कार्रवाई सहायक अभियंता विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। बीडीए के मुताबिक क्षेत्र में बिना अनुमति कराए जा रहे अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पहले विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख अवश्य जांच लें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *